facebookmetapixel
Advertisement
Tata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहारा

मानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटा

Advertisement

खरीफ सीजन की सबसे बड़ी दलहन फसल अरहर का रकबा सबसे ज्यादा 57.87 फीसदी घटा

Last Updated- June 29, 2026 | 5:53 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double
दलहन

कमजोर मानसून का असर चालू खरीफ सीजन में दलहन फसलों की बोआई पर देखने को मिल रहा है। इस सीजन में इन फसलों की बोआई पिछड़ती जा रही है। पिछले साल की तुलना में अब तक इनके रकबा में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन की सबसे बड़ी दलहन फसल अरहर के रकबा में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

दलहन रकबा 30 फीसदा घटा

इस साल खरीफ सीजन में दलहन फसलों की बोआई धीमी गति से हाे रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 26 जून तक 14.92 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछले साल की इसी अव​धि में बोई गईं 21.46 लाख हेक्टेयर की तुलना में 30.48 फीसदी कम है। खरीफ सीजन में दलहन फसलों का सामान्य रकबा 123.64 लाख हेक्टेयर है।

अरहर की बोआई में बड़ी गिरावट

चालू खरीफ सीजन में अरहर की बोआई में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 26 जून तक 3.56 लाख हेक्टेयर में अरहर की बोआई हो चुकी है। पिछली समान अव​धि में यह आंकड़ा 8.45 लाख हेक्टेयर था। जाहिर है इस साल अरहर की बोआई में 26 जून तक 57.87 फीसदी कमी आई है। अरहर का सामान्य रकबा 44.32 लाख हेक्टेयर है। 

उड़द व मूंग की बोआई भी पिछड़ी

उड़द व मूंग की बोआई भी पिछड़ रही है। खरीफ सीजन की दूसरी बड़ी दलहन फसल मूंग की बोआई 26 जून तक करीब 3 फीसदी घटकर 8.37 लाख हेक्टेयर रह गई। खरीफ सीजन में इसका सामान्य रकबा 35.48 लाख हेक्टेयर है। उड़द के रकबा में भी कमी आई है। उड़द का रकबा 26 जून तक 1.07 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछली समान अव​धि के रकबा 2.51 लाख हेक्टेयर से 57.37 फीसदी कम है। इसका सामान्य रकबा 29.6 लाख हेक्टेयर है।

इस बीच, मोठ व कुल्थी के रकबा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 26 जून तक मोठ का रकबा करीब 46 फीसदी बढ़कर 0.82 लाख हेक्टेयर, जबकि कुल्थी का 30 फीसदी बढ़कर 0.13 लाख हेक्टेयर हो गया। 

Advertisement
First Published - June 29, 2026 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement