facebookmetapixel
Advertisement
Teja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटकाOFS शुरू होते ही फिसला Cochin Shipyard का शेयर, 4% से ज्यादा की गिरावटचीनी कंपनियों को मिली एंट्री, क्या भारतीय Power Transmission कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन?ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले समझौता करो, वरना ‘काम पूरा करेंगे’जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?TCS Q1 Results: आज आएंगे टीसीएस के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; जानिए क्या हैं ब्रोकरेज की उम्मीदें

Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्स

Advertisement

प्रणव मेर ने कहा, ''सोने और चांदी की कीमतों में अब भी गिरावट का रुख बना हुआ है और बाजार फिलहाल 'करेक्शन' के दौर से गुजर रहा है।''

Last Updated- June 28, 2026 | 6:57 PM IST
Gold and Silver Price today

Gold-Silver Outlook: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कई वृह्द आर्थिक आंकड़ों के बीच अगले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

फेड, PMI और तेल कीमतों पर फोकस

विश्लेषक का कहना है कि फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले की दिशा के अनुरूप अगले सप्ताह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई, यूरो क्षेत्र के महंगाई के आंकड़े तथा अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार तथा बेरोजगारी के आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसके साथ ही अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता ठप होने तथा दोनों देशों के बीच बढ़े सैन्य तनाव पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी सर्राफा बाजार को प्रभावित कर सकता है।

Also Read: SIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकस

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी – जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ”सोने और चांदी की कीमतों में अब भी गिरावट का रुख बना हुआ है और बाजार फिलहाल ‘करेक्शन’ के दौर से गुजर रहा है।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कॉमेक्स पर सोना 149.6 डॉलर यानी 3.5 फीसदी गिरकर 4,096.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी 7.13 डॉलर यानी 10.7 फीसदी टूटकर 59.67 डॉलर प्रति औंस रह गई।

‘मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज’ पर सप्ताह के दौरान अगस्त में आपूर्ति होने वाले सोने का वायदा 3,041 रुपये यानी 2.06 फीसदी गिरकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी सितंबर वायदा 15,269 रुपये यानी 6.4 फीसदी टूटकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जिंस एवं मुद्रा, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ”पिछले सप्ताह सोने पर लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा और इसकी कीमत दो फीसदी गिर गई। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा, जिससे सोने में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।”

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 फीसदी की गिरावट से महंगाई संबंधी चिंताएं कम हुईं, जिससे महंगाई से बचाव के साधन के रूप में सोने की मांग कमजोर पड़ी। वैश्विक बाजार में सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 149.6 डॉलर यानी 3.5 फीसदी गिरकर 4,096.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं अमेरिका में चांदी 10.7 फीसदी टूटकर 59.67 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Also Read: भूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री 

चीन की खरीद से सोने को सपोर्ट

मेर ने कहा कि शुक्रवार को अमेरिका के व्यक्तिगत उपभोग व्यय महंगाई के आंकड़े अपेक्षा से नरम रहने के बाद सस्ते भाव पर खरीदारी से सोने में कुछ सुधार देखने को मिला। इसके अलावा चीन के केंद्रीय बैंक की ओर से सोने की लगातार खरीद, अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ पर 100 फीसदी शुल्क लगाने की चेतावनी ने भी सोने को कुछ समर्थन दिया।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 28, 2026 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement