facebookmetapixel
Advertisement
E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा कामNFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियमAadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?

अब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दाम

Advertisement

कारोबारियों के मुताबिक मंडियों में प्याज के दाम 40 रुपये और खुदरा में 60 रुपये किलो तक जा सकते हैं

Last Updated- July 06, 2026 | 5:28 PM IST
प्याज की औसत मॉडल कीमत 25 से बढ़कर 35 रुपये हुई

लंबे समय तक राहत देने के बाद प्याज अब कंज्यूमर के आंसू निकालने लगा है। महीने भर में प्याज के भाव तेजी से बढ़ चुके हैं। कारोबारियों के मुताबिक इसकी कीमतों में आगे और तेजी आ सकती है। मानसून में देरी के कारण प्याज की रोपाई पर भी असर पड़ रहा है। जिससे खरीफ सीजन वाली प्याज की फसल आने में देरी हो सकती है। 

मंडियों में ₹ 40, खुदरा में ₹ 60 तक जाएंगे भाव?

महाराष्ट्र के प्याज कारोबारी विजय बाफना ने कहा कि इस समय प्याज में तेजी ट्रेंड है। प्याज की निर्यात मांग निकल रही है। मानसून में देरी कारण खरीफ सीजन की फसल आने में देरी हो सकती है। ऐसे में मंडियों में प्याज के थोक भाव 35 से 40 रुपये किलो तक जा सकते हैं। मंडियों में प्याज 40 रुपये तक बिकने पर खुदरा में इसके भाव 60 रुपये किलो तक जा सकते हैं। 

प्याज कारोबारी शर्मा ने कहा कि बारिश के सीजन में प्याज के दाम आमतौर पर चढ़ते ही हैं। ऐसे में आगे प्याज की कीमतों में और तेजी नजर आ रही है। प्याज की सरकारी खरीद कीमत बढ़ने से भी इसकी कीमतों में तेजी को बल मिल सकता है। नेफेड ने प्याज की खरीद कीमत 13 फीसदी बढ़ाकर 2,125 रुपये कर दी है। पहले यह कीमत 1,875 रुपये ​क्विंटल थी।

एक माह में प्याज 40 फीसदी महंगी  

महाराष्ट्र ​स्थित प्याज की प्रमुख मंडी लासलगांव में एक माह के दौरान इसके थोक भाव 750-2,000 रुपये से बढ़कर 800-2,700 रुपये हो चुके हैं। इस दौरान दिल्ली की आजादपुर मंडी में भाव 500-1,500 रुपये से चढ़कर 750-2,000 रुपये और बेंगलूरु में 1,000-1,600 रुपये से बढ़कर 1,500-2,200 रुपये ​क्विंटल हो गए।

इस बीच, खुदरा बाजारों में भी प्याज महंगी हुई है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महीने में देश भर में प्याज की औसत खुदरा मॉडल कीमत (इस भाव पर अ​धिकतर बिक्री होती है) 25 से बढ़कर 35 रुपये किलो हो गई। वहीं दिल्ली के खुदरा बाजारों में 25 से 30 रुपये बिकने वाली प्याज अब 40 से 45 रुपये किलो बिक रही है। 

Also Read | Gold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांग

क्यों महंगी हुई प्याज?

बाफना ने बताया कि मार्च-अप्रैल में बारिश से प्याज को नुकसान हुआ था। जिससे बाजार में अच्छी गुणवत्ता की प्याज की उपलब्धता कम हो गई। इस वजह से प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली के प्याज कारोबारी पीएम शर्मा ने कहा कि मई तक कमजोर गुणवत्ता की प्याज ज्यादा आ रही थी। इसलिए भाव कम थे। अब अच्छी गुणवत्ता की प्याज आ रही है। जिसके दाम अ​धिक हैं।

Advertisement
First Published - July 6, 2026 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement