facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही ईडी, केजरीवाल पर लगे आरोप पूरी तरह झूठे: आप

Advertisement

ईडी ने पिछले सप्ताह हैदराबाद से कविता को गिरफ्तार किया था।

Last Updated- March 18, 2024 | 11:21 PM IST
AAP को पंजाब में लगा दोहरा झटका, सांसद और विधायक भाजपा में हुए शामिल, AAP gets double blow in Punjab, MPs and MLAs join BJP

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति के संबंध में उस पर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है।

ईडी ने सोमवार को कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता और कुछ अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये का भुगतान करके आबकारी नीति में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ “साजिश” रची।

ईडी ने पिछले सप्ताह हैदराबाद से कविता को गिरफ्तार किया था। ‘आप’ ने एक बयान में कहा, “पहले भी कई मौकों पर ईडी ने इस तरह के पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत बयान जारी किए हैं, जिससे पता चलता है कि यह एक निष्पक्ष जांच एजेंसी होने के बजाय, भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है।”

‘आप’ के आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आप ने कहा कि ईडी के आरोप हर दिन “झूठ फैलाकर और मीडिया में सनसनी पैदा करके” पार्टी के संयोजक केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की छवि खराब करने का एक “हताश प्रयास” है।

आप ने कहा, “ईडी के बयान में कोई नया तथ्य या सबूत पेश नहीं किया गया, यह उसकी हताशा को दर्शाता है क्योंकि 500 से अधिक छापे मारने और हजारों गवाहों से पूछताछ करने के बावजूद एजेंसी ने इस मामले में एक भी रुपया या सबूत बरामद नहीं किया है।”

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement