भारत

Special Train 2024: यूपी, बिहार वालों के लिए खुशखबरी, दीवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों को मिलेगी ट्रेन में कंफर्म सीट!

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल डिब्बे जोड़ने का फैसला किया ह

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- September 28, 2024 | 12:38 PM IST

Special Train 2024: रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे यूपी और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि इन राज्यों के लोग त्योहारों के दौरान सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं। ज्यादा यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सीटों की मारामारी को कम करने के लिए 10,000 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है। दीपावली और छठ पूजा के समय 12,500 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे करीब 1 करोड़ यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लंबी अवधि में वेटिंग टिकट की समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे अपने बेड़े में 3,000 नई ट्रेनें जोड़ने की योजना बना रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे वेटिंग लिस्ट की समस्या को हल करने के लिए तीन हजार नई ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रहा है। इस समय देश में 22 हजार ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन वेटिंग टिकट की समस्या को खत्म करने के लिए और ट्रेनें जोड़ने की जरूरत है। मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले कुछ सालों में रेलवे ने चार हजार नई ट्रेनें चलाई हैं और ट्रैक की क्षमता भी बढ़ाई है। पिछले एक साल में ही 5300 किलोमीटर नए ट्रैक बिछाए गए हैं, जिससे यात्रा सुविधाओं में सुधार हुआ है।

आनंद विहार से बरौनी के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार से बरौनी के बीच चलने वाली यह विशेष ट्रेन 6 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में 16 थर्ड एसी और 2 पावर कार सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। ट्रेन सुबह 9 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा और हाजीपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

First Published : September 28, 2024 | 12:38 PM IST