facebookmetapixel
Advertisement
सेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,252 पर, क्यों थम गई बाजार की रफ्तार?सेंसेक्स में आखिरी मिनटों में हेराफेरी का मामला, SEBI ने कसा शिकंजा! जानिए क्या है पूरा मामला?सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयार

हावड़ा-पुरी मार्ग पर दौड़ सकती है पश्चिम बंगाल की दूसरी Vande Bharat Express

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 12:09 PM IST
Vande Bharat train

पश्चिम बंगाल अपनी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत करने की तैयारियों में लगा है, जिसके हावड़ा-पुरी व्यस्त मार्ग पर चलने की सबसे अधिक संभावना है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हावड़ा-पुरी मार्ग पर नए आवंटित ‘रैक’ का परीक्षण (ट्रायल रन) किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग और इसकी शुरुआत की तारीख की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पेरंबूर आईसीएफ (सवारी डिब्बा कारखाना) से वंदे भारत का रैक मिला और आज हावड़ा-पुरी मार्ग पर उसका परीक्षण किया जा रहा है।’’

यह पश्चिम बंगाल में चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। अभी हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग पर एक वंदे भारत ट्रेन चलती है, जिसे 30 दिसंबर 2022 को हरी झंडी दिखाई गई थी।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement