facebookmetapixel
Advertisement
IPL 2026 Final: गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, RCB ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतीEditorial: एचडीएफसी बैंक पर फिर उठे सवाल, नियामकीय पारदर्शिता पर बढ़ी चिंताशहरी विकास का अधूरा आधार: भारत में आवास संकट अब सामाजिक नहीं, बल्कि आर्थिक वृद्धि की बड़ी बाधावर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बड़े विदेशी निवेश और गहरे सुधार जरूरी, कैपिटल फ्लो बढ़ाने पर जोरबाजार हलचल: मुश्किल वक्त में निवेशक सम्मेलन, निफ्टी ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दियाअशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंताग्लोबल इक्विटी फंड्स से 8 हफ्तों में पहली बार निकासी, निवेशकों का झुकाव अब US टेक और AI थीम की ओरलगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का रेश्यो पॉजिटिव, मिडकैप ने बनाया नया रिकॉर्डपेंट कंपनियों की चमकी किस्मत: मजबूत मांग और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से Q4 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, मार्जिन भी सुधरेFY26 Q4 Results: लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 15.1% बढ़ा, आय वृद्धि 12 तिमाहियों के हाई पर

PM मोदी गुजरात से आज और कल करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत

Advertisement

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 2.32 किमी लंबा केबल-आधारित पुल देश में अपनी तरह का सबसे लंबा पुल है।

Last Updated- February 24, 2024 | 1:47 PM IST
PM Modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 24 और 25 फरवरी को गुजरात में रहेंगे और देश भर में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा और पर्यटन से संबंधित 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कर्यालय ने यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री राजकोट(गुजराज), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश), बठिंडा (पंजाब), रायबरेली (उत्तर प्रदेश), और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) स्थित चार नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे। वह राजकोट में एक सार्वजनिक समारोह में इन प्रतिष्ठानों का उद्घाटन करेंगे।

द्वारका में एक समारोह में प्रधानमंत्री लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से बने ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले ‘सुदर्शन सेतु’ का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 2.32 किमी लंबा केबल-आधारित पुल देश में अपनी तरह का सबसे लंबा पुल है। मोदी वाडिनार में एक पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 1:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement