facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में ‘India Energy Week 2023’ का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

वह ‘ग्रीन मोबिलिटी रैली’ समेत कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

Last Updated- February 04, 2023 | 4:56 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर देश की ‘‘ऊर्जा क्षेत्र के पावरहाउस के तौर पर बढ़ती ताकत’’ का प्रदर्शन करने के मकसद से पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत एथेनॉल के मिश्रण ‘ई20’ की शुरुआत करेंगे और ‘भारत ऊर्जा सप्ताह’ का उद्घाटन करेंगे।

एक बयान के अनुसार, वह ‘ग्रीन मोबिलिटी रैली’ समेत कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। वह रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की एक हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन भी करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 615 एकड़ में फैली ‘ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री’ को देश की हेलीकॉप्टर संबंधी सभी जरूरतों के लिए एक ही जगह समाधान उपलब्ध कराने के इरादे से बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि यह भारत की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री है और शुरुआत में यह ‘लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर’ बनाएगी।

एचएएल की 20 साल में 3-15 टन में 1,000 से अधिक हेलीकॉप्टर बनाने की योजना है। इस फैक्ट्री के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मोदी तुमकुरु औद्योगिक शहर और तुमकुरु में दो जल जीवन मिशन परियोजनाओं की भी नींव रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल की ‘‘अनबॉटल्ड’’ पहल के तहत यूनीफॉर्म की भी शुरुआत करेंगे और प्रत्येक यूनीफॉर्म प्लास्टिक की करीब 28 बोतलों को फिर से इस्तेमाल में लाकर बनायी गयी है। वह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की इंडोर सौर कूकिंग प्रणाली के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का भी अनावरण करेंगे। यह एक ‘‘क्रांतिकारी’’ कूकिंग सोल्यूशन है जो सौर तथा सहायक ऊर्जा स्रोतों दोनों पर काम करता है।

एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बंद करने की मोदी की दूरदर्शिता को साकार करने के लिए इंडियन ऑयल ने पुन: चक्रित पॉलिस्टर और सूती कपड़े से बनी यूनीफॉर्म अपनायी है।

बयान में कहा गया है कि ‘भारत ऊर्जा सप्ताह’ (आईईडब्ल्यू) छह से आठ फरवरी तक बेंगलुरु में होगा। यह पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा उद्योग के नेताओं, सरकारों तथा विद्वानों को एक साथ लेकर आएगा ताकि ऊर्जा परिवर्तन के लिए जिम्मेदार अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की जा सके।

इसमें दुनियाभर के 30 से अधिक मंत्री भाग लेंगे। मोदी का वैश्विक तेल और गैस कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ गोलमेज वार्ता करने का भी कार्यक्रम है। वह हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी कई पहलों की शुरुआत करेंगे।

बयान के मुताबिक, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता हासिल करने के लिए सरकार की प्रमुख पहल है।

इसमें कहा गया है कि सरकार के सतत प्रयासों के कारण 2013-14 के बाद से एथेनॉल उत्पादन क्षमता छह गुना बढ़ गयी है। सरकार का 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल के मिश्रण का लक्ष्य है और तेल विपणन कंपनियां 2जी-3जी एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रही हैं जिससे इस पहल में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - February 4, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement