प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो
संसद का शीतकालीन सत्र इस बार 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। ये जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया, “एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की उम्मीद है। ये सत्र हमारी लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।”
बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक बाद ये सत्र हो रहा है, इसलिए काफी अहम माना जा रहा है। कई मुद्दों पर हंगामा हो सकता है। विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। खासकर पूरे देश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR पर सवाल उठाए जाने की संभावना है। साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र में कथित वोट फ्रॉड के आरोपों पर भी संसद में शोर मच सकता है।