facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

भारत में इस बार ‘सामान्य’ रहेगा मॉनसून, कुछ हिस्सों में सामान्य से ‘कम’ बारिश के आसार : मौसम विभाग

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 1:52 PM IST
Delhi weather

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि साउथ वेस्ट मॉनसून के दौरान, नॉर्थ-वेस्ट भारत, वेस्ट, मध्य और नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तर क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, अल निनो की स्थिति में मॉनसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मॉनसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है। आईएमडी ने अल निनो को लेकर कहा कि जितने साल भी अल निनो सक्रिय रहा है, वे मानसून के लिहाज़ से बुरे वर्ष नहीं थे।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि साउथ-वेस्ट मॉनसून के दौरान भारत में सामान्य वर्षा होगी। वहीं, विभाग बे सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव स्थिति में दक्षिण पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान विकसित होने की भी संभावना जताई है।

data.png

इससे पहले निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट ने सोमवार को अल नीनो प्रभाव के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि 2023 में साउथ-वेस्ट मानसून का लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 94 प्रतिशत पर रहने के साथ ‘औसत से नीचे’ रह सकता है।

स्काइमेट के मॉनसून पूर्वानुमान की माने तो जून 2023 से सितंबर तक चार महीने की औसत वर्षा 868.8 मिमी की तुलना में 816.5 मिमी यानी कि 94 प्रतिशत की संभावना है।

यह भी पढ़े : अल नीनो के कारण भारत में इस वर्ष ‘सामान्य’ से कम हो सकती है बारिश

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement