facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

Manipur: केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने की तोड़फोड़, सुरक्षा बलों के साथ झड़प

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि शहर में आम लोगों की भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार देर रात झड़प हुईं।

Last Updated- June 16, 2023 | 5:11 PM IST
Manipur: Mob vandalises Union Minister RK Ranjan Singh's residence, clashes with security forces

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आर के रंजन सिंह के इंफाल स्थित आवास में भीड़ ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और दमकल कर्मियों ने भीड़ की आग लगाने की कोशिश गुरुवार रात नाकाम कर दी और मंत्री के आवास को जलने से बचा लिया। इससे पहले, इंफाल के बीचों-बीच गुरुवार दोपहर को मणिपुर द्रुत कार्य बल और भीड़ के बीच झड़पें हुई और भीड़ ने दो घरों को आग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में आम लोगों की भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार देर रात झड़प हुईं। मंत्री सिंह ने उनके आवास में तोड़-फोड़ के मद्देनजर कहा, ‘मणिपुर में कल रात मेरे आवास पर एक घटना हुई।’ मंत्री इस समय पार्टी के एक समारोह के लिए कोच्चि में हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं तीन मई (जब राज्य में जातीय संघर्ष शुरू हुआ था) से शांति स्थापित करने और हिंसा रोकने की कोशिश कर रहा हूं।… यह दो समुदायों के बीच गलतफहमी का मामला है। सरकार ने एक शांति समिति का गठन किया है, प्रक्रिया जारी हैं।’

सिंह ने कहा कि सरकार सभी समुदायों से बात करके कोई रास्ता तलाशेगी। इंफाल पूर्व में शुक्रवार तड़के गोलीबारी की आवाज सुनी गई। सुरक्षा बलों ने बुधवार को नौ आम नागरिकों की मौत का विरोध कर रहे नाराज स्थानीय लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले छोड़े और नकली बम का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों ने बताया कि झड़पों के दौरान दो प्रदर्शनकारी और द्रुत कार्य बल (आरएएफ) का एक कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरएएफ कांस्टेबल के सिर पर पत्थर लगा है। उन्होंने बताया कि नोंगमेइबुंग और वांगखेई में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और निर्माण सामग्री एकत्र कर मुख्य सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हो गई मणिपुर में एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा के बाद से 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जिनमें से नौ लोगों की खमेनलोक में बुधवार को मौत हुई।

मणिपुर के 11 जिलों में कर्फ्यू लागू है, जबकि इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद ये झड़पें हुई थीं।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 5:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement