facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Kolkata Building Collapse : कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन इमारत गिरी, 10 लोगों को मलबे में से निकाला गया

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के ढहने से पहले कंक्रीट के टुकड़े गिरे थे। उन्होंने बताया कि इमारत के ढहने पर एक तेज आवाज आयी और पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया।

Last Updated- March 18, 2024 | 9:56 AM IST
Under-construction building collapses in Kolkata

पश्चिम बंगाल के कोलकाता (Kolkata) में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद कम से कम 10 लोगों को मलबे में से निकाला गया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गार्डन रीच इलाके में हजारी मुल्ला बागान में स्थित पांच मंजिला इमारत देर रात ढह गयी। इसके बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर तलाश व बचाव अभियान चलाया गया।

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार देर रात गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गयी। हमने कुछ लोगों को मलबे में से निकाला है। बचाव अभियान अभी जारी है।’’ घटनास्थल पर एम्बुलेंस तैनात की गयी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के ढहने से पहले कंक्रीट के टुकड़े गिरे थे। उन्होंने बताया कि इमारत के ढहने पर एक तेज आवाज आयी और पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। घनी आबादी वाले इस इलाके में इमारत का मलबा आसपास की झुग्गियों पर भी गिरा।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल के गृह सचिव और कोलकाता के पुलिस आयुक्त से पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन दल के साथ मिलकर तत्काल बचाव व राहत अभियान चलाने का अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे संभावित हताहतों के बारे में परेशान करने वाली कॉल आ रही हैं। कृपया ऐसे किसी दल को भेजिए जो पीड़ितों को बचाने में मदद कर सकें, चाहे दमकल कर्मी हों, पुलिस या कोई अन्य दल।’’ अधिकारी ने घटनास्थल की तस्वीरें भी साझा कीं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 9:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement