भारत

जानिये दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने की यह भविष्यवाणी

Published by
भाषा
Last Updated- April 29, 2023 | 10:55 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

IMD ने शनिवार को दिल्ली में पूरे दिन आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और तेज हवाओं व गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 132 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : April 29, 2023 | 10:55 AM IST