भारत

Jindal Stainless ने कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए स्टील की सप्लाई की

जिंदल स्टेनलेस ने एक बयान में कहा कि उसने परियोजना के तहत कोच और बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए 75 टन उच्च गुणवत्ता वाले 'एसएस 301 एलएन' श्रेणी के स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति

Published by
भाषा   
Last Updated- March 17, 2024 | 7:21 PM IST

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने रविवार को कहा कि उसने कोलकाता मेट्रो के ‘एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान’ खंड के लिए 75 टन उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात की आपूर्ति की है। कोलकाता मेट्रो का यह हिस्सा हुगली नदी में पानी के भीतर से गुजरता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने की शुरुआत में पानी के भीतर मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया था। जिंदल स्टेनलेस ने एक बयान में कहा कि उसने परियोजना के तहत कोच और बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए 75 टन उच्च गुणवत्ता वाले ‘एसएस 301 एलएन’ श्रेणी के स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति की।

‘एसएस 301 एन’ में जंग नहीं लगती है, जिस वजह से इसे नियमित मरम्मत और रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती।

First Published : March 17, 2024 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)