facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

J-K encounter: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादियों को मार गिराया

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो में रात भर शांति रहने के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई।

Last Updated- November 17, 2023 | 3:16 PM IST
Encounter in Kulgam
Representative Image

Jammu and Kashmir: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कुलगाम जिले में 18 घंटे तक चली मुठभेड़ खत्म होने के बाद कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं और इलाके की छानबीन की जा रही है।”

बिरदी ने कहा कि ड्रोन फुटेज के जरिए आतंकवादियों के शव पता लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नेहामा गांव में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर रखी थी, लेकिन रात के समय इस अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो में रात भर शांति रहने के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, आज सुबह हुई गोलीबारी में उसमें आग लग गई, जिससे आतंकवादियों को बाहर निकलना पड़ा। मारे गए आतंकवादियों की पहचान समीर अहमद शेख (पीएएफएफ), यासिर बिलाल भट, दानिश अहमद ठोकर, हंजुल्ला याकूब शाह और उबैद अहमद पैडर (टीआरएफ) के रूप में हुई है।

शेख ने 2021 में आतंकवाद की दुनिया में कदम रखा था जबकि अन्य पिछले साल या इस वर्ष इसमें शामिल हुए थे। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार पीएएफएफ और टीआरएफ लश्कर के मुखौटा संगठन हैं।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement