facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

लाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में भारत दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है

Last Updated- August 15, 2026 | 8:17 AM IST
Narendra Modi
लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। इस बार लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई।

लाल किले पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। पीएम ने पूज्य बापू समेत स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का हर घर तिरंगे से सजा है और हर मन में तिरंगा है। उन्होंने कहा कि भारत उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

गरीबों के लिए काम की रफ्तार कई गुना बढ़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पिछले 12 साल के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में हुई प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान डिफेंस प्रोडक्शन चार गुना, खादी और ग्रामोद्योग पांच गुना और इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग सात गुना बढ़ी है।

पीएम के मुताबिक, रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है। इंटरनेट यूजर्स चार गुना हुए हैं, जबकि डिजिटल ट्रांजेक्शन में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है।

Also Read: 80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गया

उन्होंने बताया कि हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से नल से जल के कनेक्शन दिए गए। गैस कनेक्शन देने की रफ्तार छह गुना बढ़ी। इसी तरह हर साल चार गुनी रफ्तार से टॉयलेट बनाए गए और गरीबों के लिए घर देने का काम तीन गुना ज्यादा तेजी से हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में भारत दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। पीएम ने कहा कि अब 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को रोकना मुश्किल है।

विकसित भारत के लिए बड़ा लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने आजादी के 100 साल पूरे होने तक विकसित भारत बनने का बड़ा सपना देखा है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है, तो दुनिया का भारत को देखने का नजरिया भी बदलने लगता है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोई देश तभी महान बनता है, जब वह अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में संकल्प और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारत अब छोटे सपनों से चलने वाला देश नहीं है। बड़े सपने सोच का दायरा बढ़ाते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मजबूत संकल्प जरूरी है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में 2,500 NCC कैडेट और माय भारत वॉलंटियर्स ने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम’ की आकृति बनाई। वहीं सुरक्षा के लिए 15 से 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं और 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। समारोह में करीब 5,000 खास मेहमान भी शामिल हो रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 15, 2026 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement