facebookmetapixel
Advertisement
रीसाइक्लिंग के कड़े नियमों से 5 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, SIAM ने जताई बड़ी चिंताआर्टिफिशल इंटेलिजेंस व क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडलों के खतरों से निपटने को सरकार बनाएगी कमांड सेंटरभारतीय फिनटेक कंपनियों की ग्लोबल उड़ान: कनाडा समेत नए बाजारों में लाइसेंस लेकर बढ़ा रहीं सीमा-पार कारोबारविदेशी बाजार से डॉलर बॉन्ड जारी करने को लेकर भारतीय बैंक जल्दबाजी में नहीं, कीमत सुधरने का करेंगे इंतजारटाटा मोटर्स का भरोसा: इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के लिए FY27 होगा ‘टर्निंग पॉइंट’, उद्योग में रहेगी ग्रोथभारत में 13 अरब डॉलर का निवेश और करेगी एमेजॉन, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किया ऐलान Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप से मची भारी तबाही, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंकाबांग्लादेश में भारत के राजदूत दिनेश त्रिवेदी को मिला केंद्रीय मंत्री का दर्जा, गृह मंत्रालय ने जारी किया विशेष आदेश‘दुनिया में बढ़ रहा बिखराव, नियम बनाए रखने के लिए कुछ देशों पर निर्भरता गलत’, दक्षिण कोरिया में बोले जयशंकर‘बिना विशेष फायदे के अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं करेंगे’, पीयूष गोयल ने भारत का रुख किया साफ

Weather Report: अगले पांच दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री अधिक है।

Last Updated- May 18, 2024 | 11:56 AM IST
Weather: Hot summer day
Representative Image

Weather Update: आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

अगले हफ्ते सताएगी लू
IMD ने चेतावनी दी है कि 18 से 21 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। शनिवार से पूर्वी और मध्य भारत को लू का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया। साथ ही जो लोग कमजोर हैं उन्हें अत्यधिक देखभाल रखने के लिए कहा है।

इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
IMD ने हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। साथ ही जो लोग लंबे समय तक सूरज के संपर्क में ज्यादा समय तक के लिए रहते हैं उन्हें गर्मी से संबंधित बीमारियों की संभावना बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
लू के हालात तब पैदा होते हैं जब मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री तक पहुंच जाता है।

यहां होगी बारिश
आईएमडी ने पूर्वानूमान में कहा है कि केरल के कई जिलों में 18 मई से 20 मई के बीच बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, लू और तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement