भारत

सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डॉयरेक्ट टैक्स के चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल नौ महीने बढ़ाया

नितिन गुप्ता को पिछले साल जून में CBDT चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 30, 2023 | 4:22 PM IST

केंद्र सरकार ने सीबीडीटी चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल अनुबंध के आधार पर जून 2024 तक नौ महीने के लिए बढ़ा दिया है। उन्हें शनिवार को उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति के दिन सेवा विस्तार दिया गया।

गुप्ता (60) आयकर विभाग के 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं। उन्हें पिछले साल जून में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

एक सरकारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने एक अक्टूबर 2023 से 30 जून 2024 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर गुप्ता को सीबीडीटी चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

First Published : September 30, 2023 | 4:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)