facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

अमृतसर में आधी रात को हुआ एक और धमाका, पांच लोग गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ताजा विस्फोट बुधवार आधी रात को गुरु रामदास निवास इमारत के पीछे विस्फोट हुआ

Last Updated- May 11, 2023 | 10:13 AM IST
Amritsar blast

Amritsar के Golden Temple के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा तथा बुधवार रात को यहां एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमृतसर में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा विस्फोट है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस सप्ताह हुए धमाकों के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ताजा विस्फोट बुधवार आधी रात को गुरु रामदास निवास इमारत के पीछे विस्फोट हुआ। अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने पहले बताया था कि पुलिस को आधी रात को ‘‘एक तेज आवाज’’ सुने जाने की सूचना मिली।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आशंका जतायी गयी कि एक और धमाका हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और एक फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि हम संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में ले रहे हैं तथा पूछताछ कर रहे हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘अमृतसर के कम तीव्रता के धमाकों के मामले सुलझा लिए गए। पांच लोग गिरफ्तार।’’

गौरतलब है कि छह मई को यहां स्वर्ण मंदिर के समीप ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ के समीप कम तीव्रता का धमाका हुआ था। इसके 30 घंटे से भी कम समय बाद इलाके में एक और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर ऐसी घटनाएं रोक पाने में ‘‘पूरी तरह नाकाम’’ रहने का आरोप लगाया। पहले के दो धमाकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि यह पूरी तरह सरकार की नाकामी है। अगर इसकी गहरायी से जांच की गई होती तो गत रात की घटना नहीं होती।’’ एसजीपीसी प्रमुख ने इन घटनाओं के पीछे किसी साजिश का संदेह जताया।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement