facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के प्रमुख बने नितिन गुप्ता, 3 साल के लिए मिली जिम्मेदारी

Advertisement

गुप्ता राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हैं। गुप्ता एनएफआरए की कार्यवाहक चेयरपर्सन रनवीन कौर के स्थान पर कार्य करेंगे।

Last Updated- July 17, 2025 | 11:17 PM IST
Nitin Gupta

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय राजस्व सेवा 1986 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी नितिन गुप्ता को राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। यह जानकारी आधिकारिक आदेश में दी गई है। गुप्ता राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हैं। गुप्ता एनएफआरए की कार्यवाहक चेयरपर्सन रनवीन कौर के स्थान पर कार्य करेंगे। गुप्ता को तीन साल की अवधि या 65 साल की उम्र तक के लिए नियुक्त किया गया है।

सिविल इंजीनियर गुप्ता ने नई दिल्ली में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के महानिदेशक के पद पर तीन वर्ष तक कार्य किया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने एनएफआरए के अंतिम पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

एसीसी ने सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी स्मिता झिंगरन, सेवानिवृत्त भारतीय रक्षा संपदा सेवा अधिकारी पी डेनियल्स और भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुशील कुमार जायसवाल को एनएफआरए का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। एनएफआर का गठन अक्टूबर 2018 में हुआ था और यह स्वतंत्र रूप से ऑडिटिंग व अकाउंटिंग के मानदंडों की निगरानी करता है।

गुप्ता ऐसे समय में एनएफआरए का कार्यभार संभालेंगे जब प्राधिकरण जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रवर्तकों के धन के दुरुपयोग के आरोपों में उसके खातों की जांच कर रहा है। प्राधिकरण इंडसइंड बैंक के खातों में शेष राशि में विसंगतियों की जांच की आवश्यकता का भी पता लगा रहा है।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement