भारत

Earthquake Today: तमिलनाडु में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 08, 2023 | 9:21 AM IST

Earthquake Today: तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया।

भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आठ दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था।’’

First Published : December 8, 2023 | 9:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)