facebookmetapixel
Mauni Amavasya 2026: प्रयागराज में संगम पर उमड़ी करोड़ों की श्रद्धालुओं की भीड़, शंकराचार्य विवाद में फंसेदुनिया भर में बढ़ रही भारतीय दवाओं की मांग, नाइजीरिया और ब्राजील बने नए बड़े ठिकानेMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे Q3 नतीजे और ग्लोबल संकेतMCap: मार्केट में SBI और Infosys का जलवा, Reliance समेत कई कंपनियों की वैल्यू में गिरावटनेविल टाटा की सर रतन टाटा ट्रस्ट में नियुक्ति की कोशिश फिर फेल, बोर्ड मीटिंग क्वोरम पूरा न होने से रद्दत्योहारी रफ्तार से दौड़ा ऑटो सेक्टर, Q3FY26 में कमाई के नए रिकॉर्ड के संकेतFPIs का बिकवाली दौर जारी, जनवरी में निकाले ₹22,530 करोड़DGCA ने IndiGo पर लगाया ₹22.2 करोड़ का जुर्माना, दिसंबर में हुई उड़ान बाधाओं को बताया जिम्मेदारDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब ‘सर्जिकल मास्क’ वाली! AQI 500 के करीब; GRAP IV लागूTrump Tariffs: ग्रीनलैंड पर ट्रंप का अल्टीमेटम, डेनमार्क को टैरिफ की खुली धमकी

‘पृथ्वी विज्ञान’ मंत्री किरेन रीजीजू का सबसे महत्वपूर्ण काम होगा ‘समुद्रयान’ परियोजना का परीक्षण

Last Updated- May 19, 2023 | 9:34 AM IST
Kiren Rijuju

नवनियुक्त ‘पृथ्वी विज्ञान’ मंत्री किरेन रीजीजू के नये मंत्रालय का प्रभार संभालने के साथ ही उनके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण काम पहले से ही तय है। उनकी मुख्य जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘समुद्रयान’ के कार्यान्वयन की निगरानी करना होगा।

इस परियोजना में गहरे समुद्र के भीतर तीन लोगों को 6,000 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक ले जाने की योजना है। ‘गहरे समुद्र मिशन’ के हिस्से के तहत ‘समुद्रयान’ का गहरे समुद्र में पहला परीक्षण अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।

अगले साल पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तीन लोगों को 500 मीटर की उथली गहराई में भेजने की योजना बना रहा है। रीजीजू को बृहस्पतिवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री बनाया गया। वह शुक्रवार को मौजूदा मंत्री जितेंद्र सिंह से मंत्रालय का प्रभार ग्रहण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2021 और 2022 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में ‘गहरे समुद्र मिशन’ का जिक्र किया था, जिससे अंतरिक्ष के साथ-साथ महासागरों की गहराई में शोधकर्ताओं के लिए रास्ते खुल गए।

First Published - May 19, 2023 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट