facebookmetapixel
Advertisement
Equity Funds: इक्विटी होल्डिंग में कौनसा फंड हाउस रहा अव्वल? अगस्त में इन 5 फंड्स का रहा जलवा250,000 नौकरियां! त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने खोला नौकरियों का पिटारामहंगी हो रही खाने की थाली, प्याज 50% तो अदरक 70% से ज्यादा महंगा; बारिश और जंग ने बढ़ाई परेशानीUPI अब नहीं रहेगा पूरी तरह फ्री? ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर चार्ज लगाने की तैयारी, बैंकों से चर्चा शुरूगिरावट या मौका? सेंसेक्स से ज्यादा टूटे ये 10 दिग्गज शेयर, 5 साल के औसत से 30-50% तक हुआ सस्ताPM Kisan 24th Installment: सिर्फ e-KYC ही नहीं, इन 3 चीजों में भी गलती हुई तो रुक सकता है भुगतानघर-जमीन में अब भी भारतीयों की 57% दौलत, अगले 10 साल में बदल सकती है तस्वीरबैंकिंग सिस्टम से RBI ने निकाले ₹3.93 लाख करोड़, VRRR नीलामी के जरिए सोखी अतिरिक्त नकदीEPFO का WhatsApp चैनल हुआ लाइव: अब घर बैठे मिलेगा PF बैलेंस और क्लेम की जानकारीमां ने की दूसरी शादी तो क्या बेटी का पिता की संपत्ति से हक खत्म? कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

फिर खराब हुई दिल्ली की हवा

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 6:07 PM IST

हवा चलने की गति कमजोर पडने से दिल्ली की हवा बिगड़ने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। मौसम को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण की स्थिति खराब ही रहने की संभावना है। दिल्ली के साथ ही पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती शहरों में भी प्रदूषण स्तर में इजाफा हुआ है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में

रोजाना शाम 4 बजे जारी होने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 19 दिसंबर के एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सोमवार को बीते 24 घंटे का औसत एक्यूआई 410 दर्ज किया गया। एक्यूआई 401 से ज्यादा होने पर इसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। रविवार को एक्यूआई 354 था,जो प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी में था।

पड़ोसी शहरों की हवा भी खराब

दिल्ली के साथ ही पड़ोसी शहरों की हवा भी खराब हो गई है। रविवार की तुलना में सोमवार को फरीदाबाद में एक्यूआई 305 से बढ़कर 388, गुरुग्राम में 328 से बढ़कर 383, गाजियाबाद में 354 से बढ़कर 373 और नोएडा में 328 से बढ़कर 377 हो गया। ग्रेटर नोएडा की हवा दिल्ली से भी खराब रही। सोमवार को ग्रेटर नोएडा में 442 एक्यूआई दर्ज किया गया। रविवार को यह 398 था। सफर के अनुसार दिल्ली में अगले दो—तीन दिन तक प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में रहने का अनुमान है। 201 से 300 एक्यूआई को खराब श्रेणी, 301 से 400 एक्यूआई को बहुत खराब और 401 से ऊपर एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement