भारत

Delhi Weather today: दिल्ली में आज होगी बारिश या खिलेगी धूप, जानें मौसम विभाग ने क्या जताया अनुमान

मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान जताया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 02, 2024 | 12:43 PM IST

Delhi weather today: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक ह्यूमिडिटी 88 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 53 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

First Published : September 2, 2024 | 12:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)