भारत

Delhi weather today: काले बादलों ने डाला डेरा; दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं, मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 07, 2024 | 11:06 AM IST

Delhi weather today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी (IMD) ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का लेवल 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसने बताया कि राजधानी में आज दिन में बादल छाये रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

First Published : August 7, 2024 | 11:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)