facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया

Advertisement

दिल्ली में मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत अप्रैल में देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रहा।

Last Updated- March 19, 2024 | 11:24 PM IST
Global Pollution List: 13 cities of India in the top 20 most polluted cities of the world, Delhi is the most polluted capital दुनिया के टॉप 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं इसके प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अगले कुछ दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।’’

उन्होंने बताया कि दिल्ली में मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत अप्रैल में देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

मौसम कार्यालय ने बुधवार को सामान्य तौर पर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की अवधि में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 11:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement