facebookmetapixel
समान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार मेंGDP की रफ्तार तेज, लेकिन अरबपतियों की कमाई पीछे छूटी; 2025 में संपत्ति में गिरावटIT सेक्टर की ग्रोथ पर ब्रेक, FY26 की तीसरी तिमाही में भी कमाई सपाट रहने के पूरे आसारफ्लाइट में पावर बैंक पर सख्ती: DGCA के आदेश के बाद एयरलाइंस ने बदला नियम, यात्रियों के लिए अलर्ट

Coronavirus Update: भारत में कोविड-19 के 214 नए मामले

Last Updated- January 07, 2023 | 1:29 PM IST
Virus

भारत में शनिवार को कोविड-19 के 214 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या मामूली रूप से बढ़कर 2,509 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के अनुसार नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से चार और मरीजों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,718 हो गई है। इसमें दो मरीज केरल से हैं जिनकी कोविड-19 से मृत्यु की पुष्टि के बाद इसे आंकड़े में शामिल किया गया है।

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मृत्यु महाराष्ट्र में और एक व्यक्ति की मौत उत्तर प्रदेश में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में छह का इजाफा हुआ है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,46,534 हो गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.13 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

First Published - January 7, 2023 | 1:29 PM IST

संबंधित पोस्ट