facebookmetapixel
Advertisement
‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायम

Minimum Work Program: न्यूनतम कार्य योजना में पीछे हैं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर

Advertisement

Minimum Work Program: CGD ने MWP लक्ष्य का आधा भी नहीं किया पूरा

Last Updated- March 18, 2024 | 11:36 PM IST
CGD

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर (सीजीडी) अपने न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्ल्यूपी) में काफी पीछे हैं। सीजीडी ने मात्र 1.2 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन का विस्तार किया।

सीजीडी की कनेक्शन विस्तार की कुल प्रतिबद्धता 2.2 करोड़ की थी और उन्होंने कुल प्रतिबद्धता का करीब आधा हिस्सा ही पूरा किया है।

पीएनजीआरबी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को ईमेल से भेजे जवाब में बताया कि चूक करने वाली इकाइयों को पत्र जारी कर कहा गया है कि वे अपनी न्यनूतम कार्य कार्यक्रम प्रतिबद्धताओं को पूरा करें और आम लोगों के उपयोग के लिए गैस बुनियादी ढांचे को खोलने का प्रयास करें।

नियामक ने महानगर गैस और वडोदरा गैस की बुनियादी ढांचे की एक्सक्लूसिविटी (विशेष अधिकार) की अवधि का विस्तार नहीं करने पर कहा, ‘सीजीडी इकाइयां प्रतिबद्धताओं पर खरी नहीं उतर पा रही हैं।

अब पीएनजीआरबी पाइप्ड नैचुरल गैस कनेक्शनों का तेजी से विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस क्रम में 26 जनवरी से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।’ मौजूदा कानूनों के तहत पीएनजीआरबी और तकनीकी-वाणिज्यिक व्यवहार्यता द्वारा न्यूनतम कार्य कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement