facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Air India Plane Crash: ब्लैक बॉक्स डेटा से खुलेगा एयर इंडिया क्रैश का राज, जांच में मिली बड़ी सफलता

Advertisement

Air India Plane Crash: सरकार ने गुरुवार को बताया कि यह ब्लैक बॉक्स अहमदाबाद से दिल्ली लाया गया था, जहां 24 जून को उसका डेटा डाउनलोड किया गया।

Last Updated- June 26, 2025 | 2:57 PM IST
Air India plane crash
Visual from the plane crash spot (PTI)

Air India Plane Crash: 12 जून को हुए एयर इंडिया हादसे की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने ‘ब्लैक बॉक्स’ यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) से डेटा निकाल लिया है और उसकी गहराई से जांच शुरू कर दी है।

नागर विमानन मंत्रालय (MoCA) ने बताया है कि विमान हादसे की जांच में एक अहम प्रगति हुई है। मंत्रालय ने बुधवार, 25 जून को सामने के ब्लैक बॉक्स (फ्रंट यूनिट) की मेमोरी मॉड्यूल से डेटा निकाल लिया है। यह जानकारी हादसे के कारणों को समझने और भविष्य में ऐसे मामलों से बचाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मंत्रालय ने कहा, “इस कदम का मकसद हादसे से ठीक पहले की घटनाओं की कड़ी को जोड़ना और उन कारणों को पहचानना है, जिनकी वजह से यह दुर्घटना हुई। इससे एविएशन सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।”

हादसे के बाद कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) क्रमशः 13 और 16 जून को घटनास्थल से बरामद किए गए थे। इनमें से एक यूनिट एक इमारत की छत पर मिली, जबकि दूसरी मलबे में दबा हुआ था। दोनों डिवाइस को कड़ी सुरक्षा के बीच 24 जून को वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के पास है और उसकी जांच भारत में ही हो रही है। उन्होंने उन अटकलों को खारिज किया कि ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए विदेश भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें…FASTag new rules: अब सिर्फ टोल नहीं, फास्टैग से भर सकेंगे चालान, पार्किंग और इंश्योरेंस प्रीमियम भी

यह विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक हॉस्टल परिसर से टकरा गया था। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। इस भीषण हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे के बाद एकमात्र यात्री जीवित बच पाया।

ब्लैक बॉक्स 13 जून को मलबे से बरामद किया गया था। यह एक छोटा उपकरण होता है, जो विमान के उड़ान के दौरान अहम तकनीकी जानकारियां रिकॉर्ड करता है। ऐसी घटनाओं में ब्लैक बॉक्स की भूमिका जांच के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जाती है।

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement