facebookmetapixel
Advertisement
बंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ

भाजपा को उन कंपनियों से राशि मिली, जिन पर ईडी ने छापेमारी की थी : सौरभ भारद्वाज

Advertisement

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि क्या भाजपा उन कंपनियों से धन लेने की बात स्वीकार करेगी।

Last Updated- March 15, 2024 | 9:32 PM IST
Delhi Cabinet decides to buy mechanical sweepers, water sprinkling machines

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी बॉण्ड के आंकड़े जारी किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा को इन बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त कुल रकम का विवरण सार्वजनिक करने की चुनौती दी। आप ने भाजपा पर अपराध से अर्जित आय प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को उन कंपनियों से धन मिला, जिनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने छापेमारी की थी।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि क्या भाजपा उन कंपनियों से धन लेने की बात स्वीकार करेगी, जिनके खिलाफ धन शोधन के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कार्रवाई की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी को चुनावी बॉण्ड के रूप में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक मिले, जो किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में सबसे बड़ा हिस्सा है। भाजपा यह क्यों नहीं बता रही कि उन्हें कितना पैसा मिला है।’’ भारद्वाज ने कुछ कंपनियों का नाम लेकर आरोप लगाया, ‘‘ईडी द्वारा छापेमारी के बाद इन कंपनियों ने चुनावी बॉण्ड खरीदे।

इसका मतलब है कि अपराध की कमाई चुनावी बॉण्ड के माध्यम से केंद्र के पास गई है।’’ निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को अप्रैल 2019 से फरवरी 2024 के बीच खरीदे गए चुनावी बॉण्ड के आंकड़े प्रकाशित किये। आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को सबसे ज्यादा 6,566 करोड़ रुपये या 54.77 प्रतिशत चंदा मिला। उसके बाद कांग्रेस को 1,123 करोड़ रुपये या 9.37 प्रतिशत जबकि तृणमूल कांग्रेस को 1,092 करोड़ रुपये या 9.11 प्रतिशत चंदा मिला।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 9:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement