भारत

Assembly bypoll results: बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी

रूपौली से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद यू) छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गई थीं।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 13, 2024 | 10:03 AM IST

बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह प्रारंभ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई।

मतदान 10 जुलाई को हुआ था और 52.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। रूपौली से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद यू) छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गई थीं।

भारती ने (राजद) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से हार गई थीं। अब रूपौली उपचुनाव में भारती राजद की उम्मीदवार हैं। उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जद(यू) ने कलाधर प्रसाद मंडल को चुनाव मैदान में उतारा था, जिन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय के तौर पर लड़ा था।

First Published : July 13, 2024 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)