facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Air India के विमान में पेशाब किए जाने का एक और मामला सामने आया

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 5:45 PM IST
Air India

एअर इंडिया (Air India) की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में 26 नवंबर को हुई आश्चर्यजनक घटना के 10 दिन बाद पेरिस-दिल्ली उड़ान में भी ‘शराब के नशे में धुत’ पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री के कंबल पर ‘पेशाब करने’ का मामला सामने आया था, लेकिन आरोपी के माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना छह दिसंबर को एअर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में हुई और विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था। यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री किस श्रेणी में यात्रा कर रहे थे।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर उतरा। हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों को बताया गया कि पुरुष यात्री ‘नशे की हालत में है, चालक दल के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है और उसने विमान में सवार एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया।’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने पुरुष यात्री को विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया और दोनों यात्रियों के बीच ‘आपसी समझौता’ होने व आरोपी के ‘लिखित माफी’ मांगने के बाद उसे जाने दिया।

यह भी पढ़ें: Air India ने फ्लाइट में महिला से दुर्व्यवहार करने के मामले में DGCA को जवाब भेजा

शुरुआत में लिखित शिकायत दर्ज कराने वाली महिला यात्री ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया और हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों ने आप्रवासन एवं सीमा शुल्क औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जाने दिया। इस घटना से 10 दिन पहले एअर-इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने नवंबर की घटना में पीड़ित महिला की शिकायत पर अब प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement