facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में अब जमीन का भी ‘आधार’: 14 अंकों के इस डिजिटल नंबर से कैसे बदल जाएगी प्रॉपर्टी की दुनिया?पोर्टफोलियो में मुनाफा का रंग भर देगा ये Paint Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने 42% अपसाइड का दिया टारगेटPost Office Scheme: 115 महीनों में गारंटीड डबल रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलता है जॉइंट अकाउंट भीभारत में AI सेक्टर में 2 साल में $200 अरब निवेश की उम्मीद, टेलेंट और जिम्मेदार उपयोग पर जोर: अश्विनी वैष्णवAdani Group का बड़ा दांव: रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले डेटा सेंटर्स में करेगा $100 अरब का निवेशPM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों को होली से पहले हो सकता है फायदाSBI MF का नया मोमेंटम ETF, मिडकैप के 50 ‘हाई ग्रोथ’ शेयरों में निवेश का मौका; SIP का भी विकल्प40% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 2 Infra Stock, ब्रोकरेज की BUY रेटिंग; एक का भाव 50 रुपये से भी कमAI एक्सपो में दिखी भारत की तकनीकी ताकत, पीएम बोले भविष्य यहीं से तय होगाInfosys ने एआई कंपनी Anthropic से मिलाया हाथ, शेयर 3% उछला; डील से क्या फायदा होगा?

कर्नाटक में कोरोना के 92 नए मामले, 32 सब-वेरिएंट जेएन.1 के

Advertisement

पूरे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटों में 14 राज्यों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं मिला है।

Last Updated- December 26, 2023 | 10:41 PM IST
corona

कर्नाटक में कोरोना के 92 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें 32 मरीज सब-वेरिएंट जेएन.1 के हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 432 हो गई है और यहां संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने पत्रकारों को बताया कि इस समय राज्य में कोविड के सब-वेरिएंट जेएन.1 के 34 मामले हैं। इनमें अधिकांश मामले बेंगलूरु में मिले हैं।

देशभर में 24 दिसंबर तक जेएन.1 सब वेरिएंट के 63 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में मंगलवार को कोविड के 116 मामले सामने आए और इससे तीन लोगों की मौत हुई। पूरे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटों में 14 राज्यों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं मिला है।

मंत्रालय के अनुसार देश में 18 दिसंबर के बाद से अब तक 24 लोगों की मौत कोविड संक्रमण के कारण हो चुकी है। इनमें केरल में सबसे अधिक 16 लोगों की जान गई, जबकि कर्नाटक में छह, पंजाब और राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत हुई।

केरल में सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई, क्योंकि मंगलवार को यहां एक भी नया मरीज नहीं मिला और राज्य के अस्पतालों में इलाज के बाद 232 लोगों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 3,096 है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में नए मामलों में कमी आई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या क्रमश: 168 और 139 हो गई है।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement