facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

नया वित्त वर्ष ब्रोकिंग उद्योग के लिए आकर्षक नहीं: कोटक सिक्योरिटीज के MD श्रीपाल शाह

नए नियमों और बाजार की कमजोरी से ब्रोकिंग उद्योग को होगा नुकसान, वित्त वर्ष 2025 के अंत में गिरावट का अनुमान

Last Updated- April 18, 2025 | 10:54 PM IST
Kotak Securities

कोटक सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी श्रीपाल शाह ने सुंदर सेतुरामन को दिए साक्षात्कार में कहा कि ब्रोकिंग कंपनियों के राजस्व में गिरावट आने की संभावना है और यह नरमी वाकई चिंता का विषय है। उनसे बातचीत के अंश:

नकदी और डेरिवेटिव बाजारों में ऊंचे स्तरों से कारोबार में बड़ी गिरावट आई है। क्या यह दबाव बाजार में कमजोरी या सख्त डेरिवेटिव नियमों की वजह से आया है?

नकदी और डेरिवेटिव बाजारों में कारोबार में गिरावट अलग-अलग कारणों से आई है। नकदी बाजार में मंदी मुख्य रूप से शेयर बाजार में गिरावट के कारण आई है। डेरिवेटिव में गिरावट कम अस्थिरता और नए नियामकीय उपायों से जुड़ी है। जून में ऑप्शन ट्रेडिंग में तेजी आई क्योंकि अस्थिरता, चुनाव नतीजों और अन्य घटनाक्रम ने इसमें योगदान दिया।

नए खाते खुलने की रफ्तार भी सुस्त हो रही है। इससे क्या संकेत मिलता है?

नए खातों में मंदी मौजूदा बाजार धारणा को दर्शाती है। जब बाजार धारणा कमजोर होती है तो किसी भी परिसंपत्ति वर्ग के लिए उत्साह कम हो जाता है। जुलाई के आंकड़ों की तुलना में हम लगभग 50 प्रतिशत नीचे हैं।

पिछले साल के दौरान नियामकीय बदलावों से ब्रोकिंग उद्योग किस तरह से प्रभावित हुआ है?

डेरिवेटिव कारोबार पर अंकुश लगाने और लेबलिंग को ध्यान में रखकर बनाए नए नियमों से ब्रोकरेज राजस्व प्रभावित हुआ है खासकर उन फर्मों पर असर पड़ा है जो डेरिवेटिव पर ज्यादा निर्भर हैं। बड़े ब्रोकरों को ज्यादा दबाव का सामना करना पड़ रहा है और यह उद्योग मूल्य निर्धारण की चुनौतियों से जूझ रहा है। खबरें हैं कि डिस्काउंट ब्रोकर शुल्क बढ़ा रहे हैं, लेकिन कोई भी इसके लिए आगे बढ़ना और अपनी बाजार भागीदारी खोना नहीं चाहेगा।

नियामकीय बदलावों से कोटक पर कितना प्रभाव पड़ा है?

नियमन सभी को प्रभावित करते हैं, लेकिन कोटक कम प्रभावित है क्योंकि डेरिवेटिव हमारे लिए राजस्व का प्रमुख स्रोत नहीं हैं। कुछ डिस्काउंट ब्रोकर अपनी आय के 75-85 प्रतिशत के लिए डेरिवेटिव पर निर्भर करते हैं, इसलिए उन्हें अधिक नुकसान होता है।

ब्रोकिंग उद्योग के लिए वित्त वर्ष 2025 कैसा रहा?

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही मजबूत रही। लेकिन तीसरी में चुनौतियां सामने आईं। भविष्य में राजस्व कमजोर रहने के आसार हैं। कुछ कंपनियां मुनाफे को ध्यान में रखकर लागत में कटौती कर सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2026 आकर्षक नहीं लग रहा है।

First Published - April 18, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट