facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइड

बैंक शेयरों से बदलेगी शेयर बाजार की चलेगी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:28 PM IST

निफ्टी और निफ्टी बैंक सूचकांक पिछले सप्ताह 1.3 प्रतिशत के नुकसान के साथ 11,762 और 23,533 पर बंद हुए। विश्लेषकों का मानना है कि वित्तीय शेयर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और वे बाजार की चाल बदलने में सफल रहेंगे। कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी टेक्नीकल रिसर्च) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘बैंक निफ्टी ने बुलिश हरमी पैटर्न बनाया है। अगले कुछ दिनों में, ऐसा लग रहा है कि बाजार वित्तीय शेयरों में रुझान के आधार पर आगे बढ़ेंगे। ‘ उन्होंने कहा कि यदि निफ्टी 11,660 के स्तर को तोड़ता है तो रुझान मंदी में बदल सकता है और सूचकांक फिसलकर 11,500 के स्तरों पर आ सकता है। सुंदर सेतुरामन

इक्विटास एसएफबी को ग्रे बाजार में मिल रही अच्छी प्रक्रिया
इक्विटास स्मॉल फाइनैंस बैंक (एसएफबी) को अपने 520 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। इस आईपीओ के लिए ग्रे बाजार में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। चेन्नई स्थित इस ऋणदाता का शेयर ग्रे बाजार में अपने आईपीओ भाव के मुकाबले 25 प्रतिशत की तेजी पर बना हुआ है। कोविड-19 महामारी की वजह से इक्विटास एसएफबी ने अपने निर्गम आकार घटाकर आधा कर दिया है और मूल्यांकन में भी कमी की है। बाजार कारोबारियों का कहना है कि आईपीओ की कीमत आकर्षक है। इसके लिए कीमत दायरा 32.33 रुपये है। आईपीओ मंगलवार को खुलेगा और गुरुवार को बंद होगा। सुंदर सेतुरामन

भूटान के लिए एफपीआई पंजीकरण की मंजूरी
सरकार ने भूटान को सेबी के विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) प्रावधानों के नियम 4 (डी) के तहत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक के तौर पर पंजीकरण के लिए पात्र देश के तौर पर भूटान को स्वीकृति दी है। नियम 4 यह तय करता है कि सरकार या सरकार-संबंधित निवेशक को पंजीकरण के लिए पात्र समझा जाना चाहिए, यदि ऐसा आवेदक उस देश का निवासी हो जिसे भारत द्वारा मान्यताप्राप्त है। ऐश्ली कुटिन्हो

Advertisement
First Published - October 18, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement