facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

सेबी का एचडीएफसी बैंक को चेतावनी पत्र

Advertisement

बैंक को भेजे पत्र में सेबी ने कहा है कि ऋणदाता द्वारा उल्लंघनों को गंभीर माना गया है और बैंक को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

Last Updated- December 16, 2024 | 9:45 PM IST
HDFC Bank

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निजी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक को सूचीबद्धता नियमों का पालन नहीं किए जाने की वजह से चेतावनी पत्र भेजा है। 

उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक ने वरिष्ठ प्रबंधन सदस्य अरविंद कपिल के इस्तीफे की अधिसूचना में तीन दिन की देरी की। इसके अलावा, बैंक 30 अप्रैल, 2024 को डिस्क्लोजर में हुए विलंब के लिए स्पष्टीकरण देने में भी विफल रहा।

बैंक को भेजे पत्र में सेबी ने कहा है कि ऋणदाता द्वारा उल्लंघनों को गंभीर माना गया है और बैंक को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है। सेबी ने अपने पत्र में कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, अन्यथा उचित प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की जा सकती है। 

बैंक ने कहा है कि वह नियामक की चिंता को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। 

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement