facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

साल 2023 में आईपीओ लाएगी ऑफिस, 500 से 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:22 PM IST

ऑफिस स्पेस सॉल्युशंस अगले साल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए 500-600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी की योजना इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल बढ़त व विस्तार पर करने का है, साथ ही वह शेयरधारक अपना निवेश निकाल भी सकते हैं, अगर वह ऐसा करना चाहें।
क्रिसकैपिटल और सिकोया से निवेश हासिल करने वाली कंपनी इस आईपीओ के दौरान अपने मौजूदा निवेशकों की आंशिक निकासी से दो-चार हो सकती है।
कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ अमित रमानी ने कहा, सार्वजनिक निर्गम के लिए बाजार में उतरने तक हमारा कारोबार करीब 1,000 करोड़ रुपये का होगा और हमारे 200 से ज्यादा केंद्र होंगे। बढ़त की मजबूत व्यवस्था और नियोजित पूंजी पर उच्च रिटर्न व मजबूत फंडामेंटल के साथ मेरा मानना है कि इस आईपीओ का प्रदर्शन अच्छा रहेगा क्योंंकि हमारा फंडामेंटल मजबूत है।
ऑफिस ने आखिरी बार साल 2019 में रकम जुटाई थी और वह साल 2018 से ही एबिटा के स्तर पर लाभ में है। तीन दौर में निवेश करने वाली सिकोया इंडिया ने इस फर्म में 170-175 करोड़ रुपये निवेश किया है और क्रिसकैपिटल का निवेश इस कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपये का है।
वित्त वर्ष 22 में ऑफिस की सालाना राजस्व दर 400 करोड़ रुपये की रही और मासिक रिटर्न 33-34 करोड़ रुपये रहा। अब कंपनी का लक्ष्य दिसंबर तक इसे 60 करोड़ रुपये पर और मार्च 2023 तक 82 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का है। एबिटा स्तर पर कंपनी 32-35 फीसदी के पास है और दिसंबर तक वह कर पश्चात लाभ के मामले में सकारात्मक हो सकती है।
रमानी ने कहा, हमारी कामयाबी का मंत्र हमारा यूनिक बिजनेस मॉडल, प्रबंधित एग्रीगेशन मॉडल रहा है। पहली पीढ़ी के उद्यमी रमानी, ऑफिस महामारी में अपना अस्तित्व बचाने में कामयाब रही और अब विस्तार की राह पर है। साल 2015 में 50 केंद्रों में 30,000 सीट थे, जो अब दोगुना होकर 131 केंद्र और 75,500 सीट हो गए हैं। इसके अतिरिक्त अब उसकी योजना 150 केंद्र और जोडऩे की है और कुल सीट 1 लाख से ज्यादा पर पहुंचाने की है, जो अगले कुछ महीनों में हो सकता है।

Advertisement
First Published - May 2, 2022 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement