facebookmetapixel
Advertisement
NSE लाया नया डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट, 12 अगस्त से Nifty India FPI 150 Index पर होगी ट्रेडिंगQ1 रिजल्ट के बाद HDFC ग्रुप के ये 2 शेयर बने ब्रोकरेज के फेवरेट, 44% तक अपसाइड का अनुमानSEBI ने जून में सुलझाई 5,000 से ज्यादा शिकायतें, SCORES 2.0 सिस्टम से निवेशकों को बड़ी राहतAdani Green, Groww समेत 12 शेयर MSCI इंडेक्स में हो सकते हैं शामिल, बाजार में 2.3 अरब डॉलर निवेश की संभावनाSBI Funds IPO, Day 3: निवेश का आखिरी मौका, क्या करें अप्लाई? NII कैटेगरी में जबरदस्त मांग, रिटेल निवेशकों ने भी दिखाई दिलचस्पीपूर्व ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ अग्निकुल कॉसमॉस से जुड़े, मिशन 2 की तैयारियों को मिलेगा बलमॉनसून सत्र में संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है सरकार, समर्थन जुटाने में जुटा NDAसरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर घटाया निर्यात शुल्कHDFC Bank पर ₹1,100 का टारगेट, AI और डिजिटल दांव से ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई की उम्मीदसोने-चांदी की कीमतों में नरमी जारी; सोना ₹819 टूटा, चांदी ₹1,380 फिसली

UPI पर ऋण लेनदेन हर महीने करीब 10 हजार करोड़ रुपये

Advertisement

NPCI प्रमुख दिलीप अस्बे ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट से पहले दी जानकारी, आईसीआईसीआई बैंक अग्रणी, अन्य बैंक भी शामिल

Last Updated- August 06, 2024 | 10:12 PM IST
Big relief to UPI Lite users, now they can transfer money directly from wallet to bank account UPI Lite यूजर्स को बड़ी राहत, अब वॉलट से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा

भारत के प्रमुख भुगतान प्लेटफॉर्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर क्रेडिट (ऋण) लेनदेन हर महीने करीब10 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इनमें से करीब 100 से 200 करोड़ रुपये ‘क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई ‘ सेवा से हुआ है। शेष लेनदेन रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिये किया जाता है। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी दिलीप अस्बे ने दी।

इस साल 28 से 30 अगस्त तक मुंबई में होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट से पहले आयोजित एक कार्यक्रम के इतर अस्बे ने कहा, ‘यूपीआई पर क्रेडिट लेनदेन करीब 10 हजार करोड़ रुपये मूल्य का हो गया है और इसमें से 100 से 200 करोड़ रुपये क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई के जरिये आते हैं। आईसीआईसीआई बैंक यूपीआई पर ऋण देने वालों में सबसे आगे हैं। अन्य पांच से छह ऋणदाता भी इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।’

एनपीसीआई की क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई सेवा पिछले साल शुरू हुई है और इसका मकसद व्यक्तियों और कारोबारों को कम और उच्च मात्रा के खुदरा ऋण उपलब्ध कराना है। फिलहाल, ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक यह सेवा दे रहे हैं। भीम, गूगल पे, पेटीएम, पेजऐप, नवी और टाटा न्यू पर यह सेवा मिलती है।

यूपीआई क्रेडिट लाइन की शुरुआत धीमी रही है क्योंकि एनपीसीआई ने अभी तक इस सेवा के इंटरचेंज शुल्क के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने अप्रैल में बताया था कि उम्मीद है कि इस साल इसकी घोषणा होगी और यह प्रति लेनदेन 1 से 1.2 फीसदी के बीच होगी।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement