facebookmetapixel
Advertisement
PNB का हरियाणा ग्रामीण बैंक को सूचीबद्ध कराने का लक्ष्य, चौथी तिमाही या अगले वित्त वर्ष में हो सकती है लिस्टिंगघरेलू अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत, लेकिन ब्याज दरों और ऊर्जा कीमतों पर वैश्विक अनिश्चितता बरकरारसेमीकॉन 2.0 योजना को सरकार ने किया नोटिफाई, चिप निर्माण से डिजाइन तक मिलेगी बड़ी आर्थिक मददकृषि और संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि पहली तिमाही में घटी, पशुपालन पर मौसम का असर पड़ा भारीअमेरिकी बाजार में अरविंदो फार्मा का बड़ा दांव, लॉन्च किया एडवेयर का जेनेरिक वर्जनपार्थ जिंदल को मिली JSW MG मोटर इंडिया की कमान, संभालेंगे ₹6000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्टजून में सेवा गतिविधियों को रियल एस्टेट ने दी रफ्तार, हवाई परिवहन लगातार तीसरे महीने गिरावट मेंई-कमर्शियल वाहन कंपनियों की बढ़ी चिंता, पीएम ई-ड्राइव के लोकलाइजेशन नियम से दुविधामारुति सुजुकी बढ़ाएगी निवेश, 5 साल में 77,500 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में कंपनीनिवेश में लगातार तेजी से वृद्धि को सहारा, निजी खपत और सरकारी खर्च की रफ्तार अप्रैल-जून में घटी

LIC ने लॉन्च की ‘वन मैन ऑफिस’ ऑनलाइन सेवा, एजेंट्स का काम होगा आसान

Advertisement

अब एजेंट्स को पॉलिसी बेचने से लेकर कस्टमर की हर छोटी-बड़ी जरूरत पूरी करने के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके मोबाइल में ही पूरा ऑफिस होगा।

Last Updated- February 17, 2025 | 11:24 PM IST
LIC

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने एजेंट्स और सेल्स टीम के लिए एक जबरदस्त डिजिटल सुविधा लॉन्च की है । इसका नाम है “वन मैन ऑफिस” (OMO)। अब एजेंट्स को पॉलिसी बेचने से लेकर कस्टमर की हर छोटी-बड़ी जरूरत पूरी करने के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके मोबाइल में ही पूरा ऑफिस होगा।

एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ महांती ने इस मौके पर कहा, “यह नया टूल हमारी सेल्स टीम के लिए गेमचेंजर साबित होगा। इससे बीमा को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों को भी कहीं से भी, कभी भी शानदार सेवा मिलेगी। साथ ही, ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के हमारे मिशन में भी यह मदद करेगा।”

क्या है OMO और क्यों है यह खास?

इस सेवा के जरिए एलआईसी के एजेंट्स और सेल्स टीम को मिलेगा एक पावरफुल डिजिटल टूल, जिससे वे –

  • पॉलिसी बेच सकेंगे – अब कस्टमर को बीमा प्लान समझाने और उन्हें ऑनबोर्ड करने का काम मिनटों में होगा।
  • सेल के बाद की सर्विस दे सकेंगे – प्रीमियम भुगतान, लोन, क्लेम प्रोसेस जैसी चीजें अब और आसान।
  • अपने बिजनेस पर नजर रख सकेंगे – ट्रैकिंग सिस्टम से हर डील और रिपोर्ट पर नजर बनाए रख सकेंगे।
  • सीख सकेंगे और आगे बढ़ सकेंगे – इसमें ट्रेनिंग और नॉलेज सेंटर भी होगा, जिससे एजेंट्स लगातार अपडेट रहेंगे।

ANANDA प्लेटफॉर्म से जुड़े जबरदस्त फीचर्स

OMO, ANANDA (आत्मनिर्भर एजेंट्स न्यू बिजनेस डिजिटल एप्लिकेशन) के जरिए चलेगा। इस प्लेटफॉर्म में एजेंट्स को मिलेंगी ये कमाल की सुविधाएं –

  • प्रीमियम कैलकुलेटर – प्लान समझाने में आसानी
  • बेनिफिट इलस्ट्रेशन – ग्राहकों को फायदे दिखाने के लिए
  • E-NACH रजिस्ट्रेशन – ऑनलाइन ऑटोमेटिक पेमेंट सेटअप
  • पते में बदलाव की सुविधा – ग्राहकों के लिए आसान अपडेट
  • ऑनलाइन लोन आवेदन – झंझट खत्म, सबकुछ डिजिटल
  • रिन्यूअल प्रीमियम भुगतान – आसान और तेज प्रोसेस
  • दावे से जुड़े दस्तावेजों की ऑनलाइन सबमिशन – पेपरवर्क की झंझट खत्म

इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म में नॉलेज सेंटर, बीमा और हेल्थ कैलकुलेटर, ऑफिस लोकेटर और NEFT सर्च जैसी खूबियां भी मिलेंगी, ताकि एजेंट्स अपने ग्राहकों की हर जरूरत आसानी से पूरी कर सकें।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement