Categories: बैंक

यस बैंक के चेयरमैन अशोक कपूर की आतंकी हमले में मौत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 6:04 AM IST

निजी क्षेत्र की अग्रणी यस बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन अशोक कपूर आतंकी हमले में मौत के गाल में समा गये। अशोक कपूर की ओबेरॉय होटल में आतंकियों के हमले में मौत हो गई।
कपूर, यस बैंक के संस्थापक प्रवर्तक थे और उनका यस बैंक में 12 फीसदी हिस्सा था। बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनका शव होटल के 19वें मंजिल पर मिला।
कपूर अपनी पत्नी के साथ होटल के कंधार रेस्टोरेंट में रात के खाने के लिए गए थे लेकिन अचानक वहां गोलीबारी शुरु हो गई। गोलीबारी के दौरान कपूर दंपति अगल हो गये और उनकी पत्नी को सुरक्षा अधिकारी तमाम मेहमानों के साथ सुरक्षित कमरे में ले गये। जिसके बाद शाम को अशोक कपूर की मौत की खबर आयी।

First Published : November 29, 2008 | 4:06 PM IST