facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

आरबीआई ने आरआरए 2.0 का गठन किया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:52 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को एक साल की अवधि के लिए नया रेग्युलेशंस रिव्यू अथॉरिटी (आरआरए 2.0) स्थापित किया। आरआरए केंद्रीय बैंकों के नियमों और उन्हें ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए अनुपालन प्रक्रियाओं की समीक्षा करेगा।
आरआरए को 1 मई, 2021 से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी किया जाएगा। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि  आरबीआई के डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव को रेग्युलेशंस रिव्यू अथॉरिटी नियुक्त किया गया है।
यह बताना जरूरी है कि आरबीआई ने इससे पहले एक साल की अवधि के लए 1 अप्रैल, 1999 में आरआरए बनाया था। यह आरआरए जनता, बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से प्रतिक्रिया पर आधारित नियमों, सर्कुलरों, रिपोर्टिंग प्रणालियों की समीक्षा के लिए तैयार किया गया था।
आरबीआई ने कहा है कि आरआरए 2.0 नियमों और निगरानी निर्देशों को ज्यादा प्रभावी बनाए जाने की दिशा में कार्य करेगा।

Advertisement
First Published - April 15, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement