facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड ने खरीदी सड़क परिसंपत्ति

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:38 AM IST

कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड की तरफ से प्रबंधित स्पेशल फंड ने बुधवार को कहा कि उसने तेलंगाना में सड़क परिसंपत्ति का बहुलांश हिस्सा 715 करोड़ रुपये मेंं अधिग्रहीत किया है। कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड ने कहा कि उसने एचकेआर रोडवेज की 74 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है और कंपनी के मौजूदा लेनदार के साथ एकमुश्त भुगतान के तहत उसने 715 करोड़ रुपये में कर्ज का निपटान कर दिया है। कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड के लिए सड़क क्षेत्र में कामयाब फंडिंग व कर्ज का समाधान का पहला मामला है।
बकाए के निपटान के बाद एचकेआर अब एनपीए खाता नहीं रह जाएगी।
एचकेआर एक एसपीवी है, जिसका स्वामित्व गायत्री ग्रुप की अगुआई वाले कंसोर्टियम के पास है। उसे आंध्र प्रदेश सड़क विकास निगम (अब तेलंगाना सरकार) ने 25 साल का कंसेशन दिया है।
स्टेट हाईवे वन (एसएच-1) के मौजूदा हैदारबाद करीमनगर रामगुंडम सेक्शन में चार लेन वाली टोल हाईवे परियोजना डिजाइन, बिल्ड, फाइनैंस, ऑपरेट व ट्रांसफर आधार पर थी।
207 किलोमीटर लंबी टोल हाईवे परियोजना ने जून 2014 में ऑपरेशन शुरू किया लेकिन कई वजहों से इसमें देर हुई, जिस कारण यह सभी लेनदारों के लिए एनपीए बन गई।
एचकेआर के मौजूदा लेनदारों के कंसोर्टियम ने सभी बकाए के लिए एकमुश्त भुगतान को मंजूरी दी है, जो स्विस चैलेंज ऑक्शन पर निर्भर करेगा।
कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड के सीईओ ईश्वर कारा ने कहा, एचकेआर जैसी दबाव वाली परिसंपत्ति में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण लेनदारों के साथ बकाए का नकदी में भुगतान औक ऐसी परियोजनाको हाथ में लेने की हमारी रणनीति के मुताबिक है। हमें अगले कुछ साल में इसके कायापलट होने की उम्मीद है। कोटक फंड नकदी में पूरा भुगतान की पेशकश जारी रखेगा, जो गैर-नकदी विकल्प से बेहतर है।
कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड एक ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड है, जो सेबी के नियम के दायरे में है, जिसका प्रबंधन वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड करती है। कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड अभी 1 अरब डॉलर के फंड का प्रबंधन करता है।

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement