facebookmetapixel
Advertisement
अगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंद

कमजोर सरकारी बैंकों में पूंजी डालेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:01 PM IST

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब ऐंड सिंध बैंक जैसे कमजोर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को सरकार से प्रस्तावित पूंजी सहायता का बड़ा हिस्सा मिलेगा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पीएसबी में पूंजी डालने के लिए 15,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। इससे सरकारी बैंकों को नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।  सूत्रों ने कहा कि 15,000 करोड़ रुपये की पूंजी सहायता का ज्यादातर हिस्सा उन बैंकों को मिलेगा, जिन्हें पिछले साल गैर-ब्याज वाले बांड के जरिए पैसा मिला था। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने इन उपकरणों के उचित मूल्यांकन पर कुछ चिंताएं जताई थीं। सूत्रों ने कहा कि आरबीआई के अनुसार, पिछले साल शून्य-कूपन बांड के माध्यम से किए गए निवेश का शुद्ध वर्तमान मूल्य अंकित मूल्य से काफी कम है, क्योंकि उन्हें छूट पर जारी किया गया था। ये विशेष प्रतिभूतियां 10-15 वर्ष की अवधि वाली हैं, और ब्याज रहित हैं।  इस महीने की शुरुआत में पंजाब ऐंड सिंध बैंक के बोर्ड ने सरकार को तरजीही शेयर जारी करके 4,600 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी जुटाने की मंजूरी दी थी। सूत्रों ने कहा कि इसी तरह अन्य बैंक पूंजी जुटाने के बारे में मार्च में फैसला करेंगे।

Advertisement
First Published - February 27, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement