facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

एचडीएफसी बैंक पर जुर्माना

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:20 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक वाहन ऋण मामले में नियामकीय अनुपालन का उल्लंघन करने की वजह से बैंक पर यह जुर्माना लगाया गया है।
आरबीआई ने कहा है कि बैंक के ग्राहकों को बाहरी गैर-वित्तीय उत्पादों की बिक्री के मामले में हुई जांच के आधार पर यह पाया गया कि बैंक ने बैंकिंग रेग्युलेशन ऐक्ट, 1949 की धारा 6 (2) और धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया था। बैंक के वाहन ऋण पोर्टफोलियो में अनियमितताओं के बारे में शिकायत मिलने के बाद आरबीआई ने इस मामले में सख्ती दिखाई थी। आरबीआई ने कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा था कि कुछ खास नियमों के उल्लंघन करने पर बैंक पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए। आरोप था कि एचडीएफसी बैंक ने अपने वाहन ऋण ग्राहकों को जीपीएस उत्पादों की गलत तरीके से बिक्री की थी।   

Advertisement
First Published - May 28, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement