facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

बैंक ऑफ राजस्थान प्रोमोटरों की हिस्सेदारी घटाएगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:02 AM IST

बैंक ऑफ राजस्थान 31 मार्च 2009 तक प्रोमोटरों के शेयरहोल्डिंग को मौजूदा 37 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने की तैयारी कर रहा है।


बैंक यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत उठा रहा है। इस कदम से बैंक ऑफ राजस्थान अपने विकास योजनाओं और बेसल 2 के मानकों को पूरा करने के लिए 250 करोड रुपये जुटा पाने में सक्षम हो जाएगी।

बैंक ऑफ राजस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष पीएल आहुजा ने कहा कि हम रिजर्व बैंक के उन दिशा-निर्देशों पर गंभीरता से विचार कर रहें हैं जिसके तहत प्रोमोटर्स होल्डिंग का 10 प्रतिशत से ज्यादा पर अपना नियंत्रण नहीं रख सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट के जरिए 250 करोड रुपये जुटाने की योजना बना रहें हैं जिससे कि अगले एस साल केभीतर बैंक में प्रोमोटरों की हिस्सेदारी घटकर 10 प्रतिशत के करीब आ जाएगी। प्रवीण कुमार तयाल द्वारा प्रोमोटेड बैंक आफ राजस्थान चरणबध्द तरीकेसे बैंक में निजी भागीदारी का कम कर रही है। पिछले दिसम्बर से तयाल की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत से घटकर 37 प्रतिशत तक रह गई है।

बैंक ऑफ राजस्थान ने वित्त वर्ष 2009 में 26,000 करोड रुपये के कारोबार का लक्ष्य  रखा है। पीएल आहुजा ने बताया कि कि हम मौजूदा वित्त वर्ष में डिपॉजिट और एडवांस दोनों में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करना चाहते हैं। मालूम हो कि बैंक अगले एक सप्ताह के भीतर डिपॉजिट रेट में 25 से 50 बेसिक प्वाइंट बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है जोकि वर्तमान में 9.5 प्रतिशत है। फिलहाल देशभर में बैंक ऑफ राजस्थान की 464 शाखाएं हैं और इस वित्त वर्ष में यह 40 और नई शाखाएं खोलने की योजना है।

Advertisement
First Published - July 14, 2008 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement