नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें कई नए कैबिनेट सदस्यों को शामिल किया गया। इस सप्ताह कम बहुमत के साथ सत्ता में लौटने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ा।
जिसके चलते सहयोगी पार्टियों के कई चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया। पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और लंबे समय से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान सहित प्रमुख भाजपा नेताओं को भी पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।
Also Read: Modi 3.0 cabinet: स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर समेत इन नेताओं को मोदी 3.0 में नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट
तो आइए पहली बार कैबिनेट में शामिल किए गए नए चेहरों की लिस्ट देखते हैं।
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
- हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी
- ओडिशा के सांसद जुएल ओराम
- भाजपा नेता सीआर पाटिल
- नीमूबेन बंभानिया
- जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी
- भाजपा नेता वी सोमन्ना
- शिवसेना नेता प्रताप राव जाधव
- भाजपा नेता रक्षा खडसे
- लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास प्रमुख चिराग पासवान
- भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर
- आरएलडी नेता जयंत चौधरी
- भाजपा नेता जितिन प्रसाद
- भाजपा नेता कमलेश पासवान
- जद(यू) नेता राम नाथ ठाकुर
- जद(यू) नेता ललन सिंह
- विकासशील इंसान पार्टी के नेता राज भूषण चौधरी
- भाजपा नेता सतीश दुबे
- भाजपा नेता भागीरथ चौधरी
- भाजपा नेता सुरेश गोपी
- भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी
- भाजपा नेता बंदी संजय
First Published : June 9, 2024 | 9:49 PM IST