facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिलजुलाई में थोक महंगाई घटकर 9.78%, ईंधन कीमतों में गिरावट से मिली राहत, खाद्य महंगाई बढ़ीलक्ष्य पूरा होने पर एक महीने पहले बंद होगी FCNR(B) स्वैप सुविधा, बैंकों ने जुटाए 52.3 अरब डॉलरपीएम इंटर्नशिप से युवाओं को मिलेगा काम का अनुभव, कंपनियों में नौकरी के अवसर भीMDMR संशोधन विधेयक से राज्यों के खनिज कर अधिकार पर फिर उठा संवैधानिक सवाल

आतंकियों को घर में घुस कर मारते हैं हम: पीएम मोदी

Advertisement

मोदी ने कहा, 'आज भारत डोजियर नहीं भेजता, आतंकियों को घर में घुस कर मारता है।'

Last Updated- April 30, 2024 | 9:55 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मुंबई हमले के बाद कांग्रेस सरकार के दौरान डोजियर भेजने के चलन के विपरीत भाजपा नीत सरकार ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा। मोदी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी रैली में कहा, ‘कांग्रेस शासन के दौरान खबरों की सुर्खियां होती थीं कि भारत ने आतंकी गतिविधियों के बारे में पाकिस्तान को एक और डोजियर सौंपा।

यह बड़ी खबर हुआ करती थी। मीडिया में हमारे कुछ मित्र ऐसे किसी भी डोजियर के भेजे जाने पर ताली बजाते थे।’ मोदी ने कहा, ‘आज भारत डोजियर नहीं भेजता, आतंकियों को घर में घुस कर मारता है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नए भारत की सुर्खियां हैं : मिशन एलओसी, भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को दंडित किया।’ उन्होंने ने यह भी दावा किया कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने एक ‘फॉर्मूला’ तैयार किया, जिसके तहत विपक्षी गठजोड़ में शामिल दलों को सत्ता में आने पर एक-एक साल के लिए प्रधानमंत्री का पद मिलेगा।

मोदी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था से देश के हित की आशा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग किस्तों में प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने हर साल एक प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया है।’

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भारत की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘जब मैं एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस के शहज़ादे को बुखार आ जाता है।’

उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले जेल में हैं। जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें यह पैसा लौटाना पड़ेगा। यह मोदी की गांरटी है। हमारे देश के लोग हमेशा मेहनती और प्रतिभाशाली रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनके सपनों को कुचलने का पाप किया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन राकांपा के वरिष्ठ नेता शरद पवार पर हमला जारी रखा। उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय कृषि मंत्री रहते हुए पवार ने किसानों के लिए बहुत कुछ नहीं किया और अब उन्हें दंडित करने का समय आ गया है।’

प्रधानमंत्री ने यहां सोलापुर जिले के मालशिरस में भाजपा के उम्मीदवार रंजीत सिंह नाइक निम्बालकर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर यह कहते हुए तंज कसा कि वह मौजूदा लोक सभा चुनाव में 275 उम्मीदवार भी खड़े नहीं कर सकी है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर अपना वोट बर्बाद न करने की भी अपील की।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 9:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement