facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

मिजोरम विधानसभा चुनाव: तीन महिला उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

Advertisement

विधानसभा की 40 सीट के लिए चुनावी मैदान में उतरे 174 उम्मीदवारों में से केवल 16 महिलाएं थीं।

Last Updated- December 04, 2023 | 7:23 PM IST
Mizoram polls

मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा सोमवार को जारी नतीजों के अनुसार राज्य में केवल तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

विधानसभा की 40 सीट के लिए चुनावी मैदान में उतरे 174 उम्मीदवारों में से केवल 16 महिलाएं थीं। इनमें से दो महिलाओं ने दो-दो सीट पर चुनाव लड़ा जिससे महिलाओं की दावेदारी 18 सीट पर हो गई।

ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की बेरिल वन्नेइहसांगी तथा लालरिनपुई और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की प्रोवा चकमा ने चुनाव में जीत हासिल की। आइजोल दक्षिण-3 सीट पर वन्नेइहसांगी ने 1,414 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उन्हें 9,370 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के एफ लालनुनमाविया को 7,956 वोट मिले। लालरिनपुई ने लुंगलेई पूर्व में कांग्रेस उम्मीदवार जोसेफ लालहिमपुइया को 1,646 मतों के अंतर से हराया। एमएनएफ उम्मीदवार को जहां 5,641 वोट प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 3,995 वोट मिले।

चकमा को 7,167 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने पश्चिम तुइपुई सीट पर 711 मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि कांग्रेस के निहार कांति चकमा ने 6,456 वोट हासिल किए।

मिजोरम विधानसभा के निवर्तमान सदस्यों में से एक भी महिला नहीं है। मुख्य विपक्षी दल रहे जेडपीएम ने 27 सीट जीतकर एमएनएफ को सत्ता से बाहर कर दिया। एमएनएफ ने 10 सीट पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट जीतीं जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement