facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: शुक्रवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल? GIFT Nifty पॉजिटिव, कच्चा तेल और सोना चढ़ा, IPO बाजार भी रहेगा गुलजारStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियम

टिकट वितरण में योग्यता और जीतने की संभावना को तवज्जो: पायलट

Advertisement

पायलट ने कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे उस उम्मीदवार का समर्थन करें जिन्हें पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

Last Updated- October 02, 2023 | 6:59 PM IST
Rajasthan Elections: 'India' alliance government will be formed in 4 out of five states! Pilot Neizai defeat of BJP

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी। जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कहा कि इस बार शुद्ध रूप से योग्यता के आधार पर टिकट वितरण होगा और उन्हीं लोगों को टिकट दिया जाएगा जो धरातल से जुड़े हैं और जिनकी जीतने की संभावना हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बहुत जल्द इस पर निर्णय पार्टी लेगी।” टिकट वितरण के मानदंड पर पूछे गये सवाल के जवाब में पायलट ने कहा ‘‘ हमें चुनाव जीतना है। मानदंड यह है कि जो उम्मीदवार जीताऊ हैं, उन्हें पार्टी टिकट देगी।” उन्होंने कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे उस उम्मीदवार का समर्थन करें जिन्हें पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने कहा, “ टिकट वितरण में नौजवान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक सब लोगों को हम प्राथमिकता देंगे.. लेकिन जीतने की संभावना की हम अनदेखी नहीं कर सकते।”

पायलट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत से फिर से सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए पायलट ने कहा, “ अगर हमारे कार्यकर्ता मजबूत रहेंगे तो हमें जीतने में कोई दिक्कत नहीं आयेगी।”

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 6:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement