facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोरस्थिर कर ढांचे से बढ़ेगा कोयला उत्पादन, निवेश और रोजगार को मिलेगा फायदाअगस्त के पहले पखवाड़े में FPI ने बढ़ाई खरीदारी, वित्तीय शेयरों में ₹6,535 करोड़ का निवेश

AI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानी

Advertisement

नए चैनलों तक पहुंच और वैश्विक विस्तार की क्षमता से परे एसएमबी अभियान वितरण में भी व्यावहारिक लाभ देखते हैं

Last Updated- August 20, 2026 | 11:45 PM IST
Artificial intelligence (AI)
प्रतीकात्मक तस्वीर

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) विभिन्न कारोबारों को लागत के बोझ, जटिलता और सीमित संसाधनों जैसी पारंपरिक बाधाओं से निजात पाकर विज्ञापनों को कहीं अधिक बेहतर और सुलभ बनाने में मदद कर रहा है।

एमेजॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 में से 9 (87 प्रतिशत) लघु और मध्यम आकार के व्यवसाय (एसएमबी) कहते हैं कि एआई संचालित विज्ञापन उपकरणों ने उन्हें उन विज्ञापन चैनलों, दर्शकों या प्रारूपों तक पहुंचने में सक्षम बनाया है जो पहले उनकी पहुंच से बाहर लगते थे। इनमें स्ट्रीमिंग टीवी जैसे उच्च-प्रभाव वाले वीडियो प्रारूप भी शामिल हैं।

पहुंच में विस्तार के अलावा एआई व्यवसायों को बढ़ने में भी मदद कर रहा है। 75 फीसदी का कहना है कि एआई सक्षम विज्ञापन ने व्यवसाय वृद्धि का समर्थन किया है  और 68 प्रतिशत का कहना है कि सरल उपकरणों के कारण उनके विज्ञापन में अधिक रचनात्मकता खुली है। एमेजॉन ऐड्स द्वारा तैयार और ओपनियम द्वारा संचालित इस रिपोर्ट में 7 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक के आंकड़े शामिल हैं।

एआई प्रयोग की लागत को कम कर रहा है और एसएमबी को तेज प्रतिक्रिया प्रदान कर रहा है, जिससे वे विस्तार या नई उत्पाद श्रृंखलाएं लॉन्च जैसी विकास रणनीतियों को अपनाने में सक्षम हो रहे हैं। तीन-चौथाई (75 प्रतिशत) का कहना है कि एआई सक्षम विज्ञापन गतिविधि या रणनीति ने व्यवसाय वृद्धि का समर्थन किया है, 59 प्रतिशत का कहना है कि इसने उन्हें नए देशों में विस्तार करने में मदद की है और 58 प्रतिशत का कहना है कि इसने उन्हें नई उत्पाद श्रेणियां शुरू करने की क्षमता दी है।

नए चैनलों तक पहुंच और वैश्विक विस्तार की क्षमता से परे एसएमबी अभियान वितरण में भी व्यावहारिक लाभ देखते हैं। 65 प्रतिशत का कहना है कि एआई तेज अनुकूलन सक्षम करता है, 62 प्रतिशत का कहना है कि यह उन्हें ग्राहकों को जल्दी खोजने में मदद करता है।

Advertisement
First Published - August 20, 2026 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement